"खुशहाल पंजाब" महारैली में उमड़ा जनसैलाब ‘आप’ के प्रति पंजाबियों के अटूट विश्वास का प्रमाण : कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद

"खुशहाल पंजाब" महारैली में उमड़ा जनसैलाब ‘आप’ के प्रति पंजाबियों के अटूट विश्वास का प्रमाण : कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद

खन्ना, 27 नवंबर :
आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर मोगा के गांव मटवाणी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व समूह वरिष्ठ लीडरशिप की अगुवाई में आयोजित ‘खुशहाल पंजाब महारैली’ में उमड़ा जनसैलाब पंजाबियों के ‘आप’ के प्रति अटूट विश्वास और प्यार का प्रतीक है। यह बात पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं विधानसभा हल्का खन्ना से विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कही। मंत्री सौंद ने कहा कि पंजाब के कोने-कोने से पहुंचे लाखों लोगों का उत्साह और इंकलाब जिंदाबाद के गूंजते नारों ने साबित कर दिया है कि पंजाब विकास और जनहित की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ा है। रैली में महिलाओं की बड़ी भागीदारी पंजाब की तरक्की और बेहतर भविष्य के प्रति उनके विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और समूची ‘आप’ लीडरशिप के प्रति जनता का यह प्यार जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करता है। मंत्री सौंद ने कहा कि यह जनसैलाब केवल महारैली की सफलता नहीं, बल्कि 2027 में पंजाब में एक बार फिर इंकलाबी जीत का स्पष्ट संदेश है। 

Advertisement

Latest

"खुशहाल पंजाब" महारैली में उमड़ा जनसैलाब ‘आप’ के प्रति पंजाबियों के अटूट विश्वास का प्रमाण : कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद
विधायक जिम्पा ने गांव बहादरपुर बाहियां में 10 लाख रुपए की लागत से बने स्कूल के कमरे और एलईडी का किया उद्घाटन
मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ लगातार बैठकें, वाजिब मांगें जल्द पूरी करने का दिया भरोसा
गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 311वां दिन: पंजाब पुलिस ने 517 ठिकानों पर की छापेमारी; 145 काबू
मान सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध; देश में सर्वाधिक 431 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का मूल्य इसका प्रमाण: गुरमीत सिंह खुड्डियां