रंगले पंजाब की स्थापना के लिए ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान अब जनसमर्थन से जन आंदोलन बन चुका है : धालीवाल
अमृतसर/अजनाला, 7 जून – आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा रंगले पंजाब की स्थापना और नशों के जाल को समाप्त करने के लिए शुरू किया गया “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान अब जनजागरूकता की एक व्यापक जनलहर बन चुका है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पंजाब के शांतिप्रिय नागरिकों, समाजसेवियों तथा राज्य सरकार द्वारा गठित ग्रामीण रक्षा समितियों के 1.25 लाख सदस्यों के सहयोग से सैकड़ों नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है तथा 2700 किलोग्राम से अधिक हेरोइन, आइस ड्रग और अन्य सिंथेटिक नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। इसके अलावा नशा तस्करों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया, नशे की काली कमाई से बनाई गई संपत्तियां जब्त की गईं तथा करोड़ों रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की गई है।
श्री धालीवाल आज अजनाला में एस.डी.एम. अजनाला श्रीमती चारूमिता, डी.एस.पी. गुरदीप सिंह तथा बी.डी.पी.ओ. सितारा सिंह विर्क की अध्यक्षता में आयोजित सरकारी “युद्ध नशों के विरुद्ध” शपथ एवं जागरूकता समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। समारोह में अजनाला विधानसभा क्षेत्र के 183 गांवों की ग्रामीण रक्षा समितियों के प्रभारी, अजनाला और रमदास के शहरी वार्ड रक्षा समितियों के सदस्य, पार्षद, पूर्व पार्षद तथा नशा विरोधी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
धालीवाल ने स्पष्ट घोषणा की कि मान सरकार द्वारा शुरू किया गया “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पंजाब पूरी तरह नशामुक्त नहीं हो जाता। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी वार्ड रक्षा समितियों तथा नशा विरोधी सामाजिक संस्थाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि वे गांवों और शहरों के प्रहरी बनकर स्वस्थ एवं नशामुक्त रंगले पंजाब के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दें।
उन्होंने पंजाब में नशे के फैलाव के लिए केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को भी जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, विदेश मंत्रालय तथा अन्य केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष प सिंह भी उपस्थित थे। समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।


