देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

धूरी, 22 अक्टूबर:

पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का आज देश भगत कॉलेज, बरड़वाल, धूरी में शानदार आगाज़ हुआ। 22 से 25 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले के उद्घाटन समारोह में पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि युवक मेले विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए मंच प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की समृद्ध विरासत, लोक कलाएं, गीत-संगीत और पारंपरिक कलाएं हमारी सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग हैं। ऐसे मेले युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ अपनी विरासत को संजोने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे पूरे उत्साह के साथ ऐसी गतिविधियों में भाग लें और अपनी प्रतिभा को निखारें।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बलवीर सिंह, चेयरमैन बलवंत सिंह मीमसा, जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, ट्रेड विंग धूरी हलके के चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा, जिला परिषद सदस्य अमृतपाल सिंह, सोनी मांडेर, जगतार सिंह बागड़ी तथा ट्रस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

चार दिनों तक चलने वाले इस मेले के दौरान विद्यार्थी विभिन्न कलात्मक, साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह मेला विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पंजाब की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगा। 

Advertisement

Latest

पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित
पंजाब सरकार ने युवाओं के कल्याण और नशों की रोकथाम के लिए राज्य के 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए
पंजाबियों के प्रति भाजपा की नफ़रत जारी! दलेर मेहंदी का अपमान, दिलजीत दोसांझ का शो कैंसिल करना और दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ दुर्व्यवहार: कुलदीप सिंह धालीवाल
अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा
देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़