किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध: डिप्टी स्पीकर रौड़ी

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध: डिप्टी स्पीकर रौड़ी


चंडीगढ़/गढ़शंकर, 8 अक्टूबर:


पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक स.जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज क्षेत्र की विभिन्न अनाज मंडियों का विशेष दौरा कर धान की खरीद के प्रबंधों का जायजा लिया। डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने रोड़ मजारा, समुंदड़ा, पनामा, गढ़शंकर, मेगोवाल, माहिलपुर और मोरांवाली की मंडियों में पहुंचकर किसानों, आढ़तियों और मंडी से संबंधित अधिकारियों से बातचीत की।

इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने मंडियों में धान की आवक, खरीद, लिफ्टिंग, बारदाने, भुगतान और अन्य प्रबंधों के संबंध में विस्तार से जानकारी हासिल की। उन्होंने मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंचे किसानों से भी सीधे बातचीत की और उन्हें आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बेचते समय किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए और इस संबंध में अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा धान की खरीद के लिए मंडियों में आवश्यक प्रबंध किए गए हैं और किसानों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि धान की खरीद के साथ-साथ खरीदी गई फसल की लिफ्टिंग में भी तेजी लाई जाए, ताकि मंडियों में फसल का अनावश्यक भंडार जमा न हो और किसान अपनी अगली फसल लेकर समय पर मंडी पहुंच सकें। उन्होंने मंडी अधिकारियों और खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधियों से दैनिक खरीद और लिफ्टिंग संबंधी जानकारी भी ली।

रौड़ी ने कहा कि पंजाब का किसान राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसानों की मेहनत से ही देश का अन्न भंडार भरता है। इसलिए सरकार की जिम्मेदारी है कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए सुचारु और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल, सफाई, रोशनी, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी सुनिश्चित किया जाए।

डिप्टी स्पीकर ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार द्वारा जारी मानकों के अनुसार अपनी सूखी फसल मंडियों में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए वह स्वयं भी मंडियों के प्रबंधों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और यदि किसी मंडी में कोई समस्या सामने आती है तो उसका तुरंत समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि धान की खरीद का सीजन किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है और इस दौरान सरकार, प्रशासन तथा खरीद एजेंसियों को आपसी तालमेल से काम करना चाहिए।

इस अवसर पर किसानों ने भी मंडियों में किए जा रहे प्रबंधों के संबंध में डिप्टी स्पीकर रौड़ी के साथ अपने विचार साझा किए। रौड़ी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है और धान की खरीद के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर हलका संगठन प्रभारी चरनजीत सिंह चन्नी, मार्केट कमेटी चेयरमैन बलदीप सैणी, ब्लॉक प्रधान जगतार कितना, मार्केट कमेटी के संबंधित अधिकारी, आढ़ती, किसान और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

Advertisement

Latest

सीएम कैंप ऑफिस पर सीबीआई रेड इस बात का संकेत है कि चुनाव समय पर होंगे: सीएम भगवंत सिंह मान
भगवंत मान सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब के पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए 3 सदस्यीय एसआईटी का किया गठन: बलतेज पन्नू
पंजाब निवेशकों के लिए बनेगा प्राथमिकता वाला स्थान, सभी मंजूरियां सिंगल विंडो के माध्यम से: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
मान सरकार की ओर से दुकानदारों को दिवाली का तोहफा: हरजोत बैंस ने दुकानदारों को मालिकाना हक देने के लिए ‘मेरी दुकान, मेरे नाम’ योजना की शुरुआत की
विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू