धूरी में विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की प्रगति का लिया गया जायजा
संगरूर/धूरी, 7 मई:
धूरी शहर में चल रहे विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की आज जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में आयोजित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह और डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर द्वारा विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के अनुसार धूरी शहर को मॉडल शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में सड़कों, सीवरेज प्रणाली, स्ट्रीट लाइटों, पार्कों और अन्य बुनियादी ढांचागत सुविधाओं के विकास के लिए बड़े स्तर पर कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने स्पष्ट किया कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
बैठक में ए.डी.सी. (ज) अंकुर महिंदरू, ए.डी.सी. (ग्रामीण विकास) सुखचैन सिंह, एस.डी.एम. धूरी डॉ. इस्मत विजय सिंह, मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने चल रही परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति संबंधी जानकारी भी दी।


