गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 261वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 557 स्थानों पर छापेमारी; 251 व्यक्ति काबू

गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 261वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 557 स्थानों पर छापेमारी; 251 व्यक्ति काबू


चंडीगढ़, 8 अक्टूबर:


राज्य में चल रहे ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 261वें दिन पंजाब पुलिस ने आज गैंगस्टरों के साथियों के रूप में चिन्हित और मैप किए गए 557 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

261वें दिन पुलिस टीमों ने 251 व्यक्तियों को एक हथियार सहित गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 77,071 हो गई है।

इसके अलावा 187 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान सात भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946’ के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी गुप्त रूप से दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 586वें दिन भी जारी रखते हुए आज 107 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 5.6 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम, 4.2 किलोग्राम गांजा, 648 नशीली गोलियां और 500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 586 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 83,457 तक पहुंच गई है। नशा छुड़ाने की मुहिम के तहत पंजाब पुलिस ने आज 31 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है। 

Advertisement

Latest

सीएम कैंप ऑफिस पर सीबीआई रेड इस बात का संकेत है कि चुनाव समय पर होंगे: सीएम भगवंत सिंह मान
भगवंत मान सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब के पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए 3 सदस्यीय एसआईटी का किया गठन: बलतेज पन्नू
पंजाब निवेशकों के लिए बनेगा प्राथमिकता वाला स्थान, सभी मंजूरियां सिंगल विंडो के माध्यम से: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
मान सरकार की ओर से दुकानदारों को दिवाली का तोहफा: हरजोत बैंस ने दुकानदारों को मालिकाना हक देने के लिए ‘मेरी दुकान, मेरे नाम’ योजना की शुरुआत की
विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू