पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 लाख रुपये का योगदान

पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 लाख रुपये का योगदान

चंडीगढ़, 12 सितंबर:

प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आकर प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने हेतु पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये का योगदान दिया है।

एसोसिएशन की तरफ़ से राशि का चेक पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां को पंजाब सिविल सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में एसोसिएशन के पदाधिकारियों तहसीलदार सुखचरन सिंह चन्नी, तहसीलदार हरमिंदर सिंह घोलिया, नायब तहसीलदार हरजोत सिंह और नायब तहसीलदार पवन कुमार द्वारा सौंपा गया।

रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के सामाजिक भलाई के इस प्रयास की सराहना करते हुए माल मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि एसोसिएशन ने मुसीबत में घिरे लोगों की मदद के लिए आगे आकर सामाजिक ज़िम्मेदारी की प्रेरणादायक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक योगदान पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत और पुनर्वास सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर पंजाब राज्य लघु उद्योग के चेयरमैन श्री नील गर्ग और राजस्व मंत्री के निजी सचिव स. बलविंदर सिंह भी उपस्थित थे। 

Advertisement

Latest

हम सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल नहीं कर रहे, हम नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर इसका सही इस्तेमाल कर रहे हैं: हरपाल सिंह चीमा
41वाँ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा: डॉ. बलबीर सिंह द्वारा लोगों से नेत्रदान के नेक कार्य के लिए आगे आने की अपील
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा
'गैंगस्टरां ते वार' के 216वें दिन: पंजाब पुलिस ने 651 जगहों पर छापेमारी; 460 गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात, पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान