पंजाब सरकार धान का एक-एक दाना खरीदने के लिए पूरी तरह तैयार: बरसट

पंजाब सरकार धान का एक-एक दाना खरीदने के लिए पूरी तरह तैयार: बरसट

चंडीगढ़, 12 सितंबर:

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार सूबे की मंडियों में से धान का एक-एक दाना खरीदने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह जानकारी पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स हरचंद सिंह बरस्ट ने 16 सितंबर, 2025 से शुरू होने वाले खरीफ खरीदी सीजन के लिए सुचारू और कुशल खरीद प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु आज समीक्षा बैठक के दौरान दी।

स बरस्ट ने सचिव पंजाब मंडी बोर्ड श्री रामवीर के साथ मिलकर खरीद प्रबंध संबंधी बोर्ड की तैयारियों का जायज़ा लेने हेतु जिला मंडी अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

खेती-बाड़ी और किसान भलाई मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां के निर्देशानुसार पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि सूबे की सभी 1,822 मंडियों एवं खरीद केंद्र धान की फसल की संग्रहण-संरक्षण व्यवस्था के लिए ठोस प्रबंधों से लैस हों, ताकि किसानों, आढ़तियों, मजदूरों और व्यापारियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

उन्होंने अधिकारियों को मंडियों की सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति, पीने के पानी की सुविधा, शौचालय और बैठने के लिए छांव समेत व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया के दौरान मंडियों में काम करने वाले मजदूरों के लिए पर्याप्त छायादार क्षेत्र और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उनके आराम और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा सके।

उन्होंने जिला मंडी अधिकारियों और मुख्यालय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे व्यक्तिगत रूप से मंडियों का दौरा करें, जमीनी स्तर पर मूल्यांकन करें और खरीद सीजन के दौरान निरंतर निगरानी बनाए रखें, ताकि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके।

चेयरमैन ने किसानों के लिए अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने पर भी ज़ोर दिया ताकि किसान अपनी उपज बिना किसी कठिनाई के बेच सकें। 

Advertisement

Latest

रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा 'आप' में शामिल
खरीद पूरी रफ्तार से जारी: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क
बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गिद्दड़पिंडी और मंडाला छन्ना में सतलुज किनारे चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जायजा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मोहाली में जेईई मेन्स पास करने वाले 369 विद्यार्थियों का सम्मान, पंजाब अकादमिक उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है
रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट की कोशिश का मामला: मृतक के भाई के किये खुलासे के आधार पर आतंकी हार्डवेयर का बड़ा जखीरा बरामद, जिसमें आरपीजी, आरडीएक्स और पिस्तौल शामिल