विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 30 अप्रैल, 2026:

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत, राजस्व कार्यालय कट्टू सब-तहसील धनौला, जिला बरनाला में तैनात पटवारी हरमनजीत सिंह को 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी गांव कट्टू, जिला बरनाला के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर की गई है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी कृषि योग्य भूमि पर पंजाब ग्रामीण बैंक से कर्ज लिया था और बैंक को अपना सारा कर्ज वापस कर दिया था। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बैंक का कर्ज चुकाने के बाद आरोपी पटवारी ने इस संबंध में जमीन के रिकॉर्ड में एंट्री करने के बदले 5000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने संबंधी पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Advertisement

Latest

पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
अकाली दल का दोहरा चेहरा उजागर, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते उठाने वाले खुद अपराधियों के मददगार: बलतेज पन्नू
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार
किसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान