मोहिंद्र भगत द्वारा 111 बाग़बानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी लाने के आदेश

मोहिंद्र भगत द्वारा 111 बाग़बानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी लाने के आदेश

चंडीगढ़, 22 जुलाई

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर में बाग़बानी का विस्तार करने और किसानों की आमदन बढ़ाने के लिए ठोस यत्न कर रही है। इसी मंतव्य की पूर्ति के लिए बाग़बानी मंत्री श्री मोहिंद्र भगत ने आज पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में बाग़बानी विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग के दौरान मंत्री ने चल रही विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की और अधिकारियों को 111 बाग़बानी विकास अधिकारियों (एचडीओज़) की भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी लाने के आदेश दिए।

इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि 111 बाग़बानी विकास अधिकारियों की भर्ती करके हमारा मकसद किसानों को बेहतर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करना, फ़सलीय विभिन्नता को उत्साहित करना और टिकाऊ कृषि अभ्यासों को यकीनी बनाना है।

इससे पहले मीटिंग के दौरान बाग़बानी विभाग के डायरैक्टर श्रीमती शैलेंद्र कौर ने मंत्री को भर्ती प्रक्रिया की मौजूदा स्थिति के बारे जानकारी सांझी की। उन्होंने कहा कि बाग़बानी अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने मंत्री को अन्य प्रशासनिक मुद्दों संबंधी भी अवगत करवाया।

मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार किसान-केंद्रित नीतियों को उत्साहित करने और बाग़बानी क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है जिससे बाग़बानी को और लाभदायक और किसान हितैषी बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान पूरी पारदर्शिता यकीनी बनाने के लिए भी अधिकारियों को हिदायतें दी गई हैं। 

Advertisement

Latest

पंजाब कैबिनेट की मंजूरी, सरकार इन कर्मचारियों को बैंक खाते में सैलरी, पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी समेत सभी सुविधाएं देगी- भगवंत सिंह मान
महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के पांच कैडेट एनडीए से पास-आउट
भगवंत मान सरकार द्वारा लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा की शुरुआत
शर्मनाक हार से बौखलाई विपक्षी पार्टियां जनता के स्पष्ट जनादेश के बावजूद पंजाब के सबसे शांतिपूर्ण नगर निगम चुनावों पर सवाल उठा रही हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
वन विभाग ने 45 पवित्र वन और 650 नानक बगीचियां स्थापित करने की योजना बनाई