गैंगस्टरों पर वार का 188वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 476 स्थानों पर छापेमारी; 260 गिरफ्तार

गैंगस्टरों पर वार का 188वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 476 स्थानों पर छापेमारी; 260 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 27 जुलाई:

राज्य में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 188वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 476 स्थानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’— पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई, जिसे 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाई कर रही हैं।

188वें दिन पुलिस टीमों ने एक हथियार सहित 260 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियां 53,508 हो गई हैं।

इसके अलावा 225 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 1 भगोड़े अपराधी को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशे के विरुद्ध अपनी मुहिम "युद्ध नशों विरूद्ध" को 513वें दिन भी जारी रखते हुए आज 66 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 2.2 किलोग्राम हेरोइन, 11 किलोग्राम भुक्की, 505 नशीली गोलियां और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके साथ ही, केवल 513 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 74,679 हो गई है।

 नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज सात व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।