हलक़ा अजनाला के 34 गांवों में 10.34 करोड़ रुपये की लागत से मॉडल खेल मैदान बनेंगे: धालीवाल

हलक़ा अजनाला के 34 गांवों में 10.34 करोड़ रुपये की लागत से मॉडल खेल मैदान बनेंगे: धालीवाल

अजनाला/अमृतसर, 19 जुलाई:

पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हल्का अजनाला को एक बड़ी सौगात के रूप में पहले चरण में 34 गांवों में आधुनिक मॉडल खेल मैदानों के निर्माण हेतु 10.34 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

 

यह जानकारी आज यहां देते हुए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि स्वस्थ नौजवान किसी भी देश व प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी होते हैंलेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस व अकाली-भाजपा सरकारों की नाकाम नीतियों के चलते अजनाला जैसे सरहदी व पिछड़े इलाकों के नौजवानों को खेलों से जोड़ने की बजाए वोट बैंक की राजनीति के तहत नशों की ओर धकेला गया।

 

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के कारण नौजवान नशे की दलदल में फंसते गए। लेकिन अब भगवंत मान सरकार ने मेरिट के आधार परबिना रिश्वत और सिफारिश के रोजगार के दरवाजे खोल दिए हैं और खेल व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

पूर्व मंत्री धालीवाल ने कहा कि जहां पहले खुले मैदानों या जर्जर हालत के खेल ग्राउंडों में भटके हुए नौजवान नशे करते या बेचते देखे जाते थेवहीं अब 10.34 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इन आधुनिक खेल मैदानों में नौजवान अपनी सेहत के प्रति सजग होकर खेलों में प्रदर्शन करते नजर आएंगे। ये मैदान खिलाड़ियों के लिए नर्सरी का काम करेंगेजहां से राज्यराष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होकर अपने माता-पितागांवजिला व राज्य का नाम रोशन करेंगे।

 

धालीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए बताया कि जिन गांवों में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं उनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं:

 

बाठ – ₹33.94 लाख

 

भोएवाली – ₹23.96 लाख

 

चमियारी – ₹43.43 लाख

 

धारीवाल कलेर – ₹40.14 लाख

 

गुज्जरपुरा – ₹33.83 लाख

 

जगदेव खुर्द – ₹34.88 लाख

 

कामलपुरा – ₹34.87 लाख

 

क्यामपुरा – ₹36.90 लाख

 

नंगल वंजांवाला – ₹17.96 लाख

 

रुखे – ₹33.26 लाख

 

सारंगदेव – ₹28.74 लाख

 

तेड़ा कलां – ₹40.91 लाख

 

तेड़ा खुर्द – ₹30.97 लाख

 

अवान (नज़दीक रमदास) – ₹6.89 लाख

 

चक सिकंदर – ₹35.20 लाख

 

घोने वाला – ₹24.79 लाख

 

करालइयां – ₹35.52 लाख

 

माकोवाल – ₹21.96 लाख

 

मोहन भंडारियां – ₹26.90 लाख

 

नासर – ₹39.60 लाख

 

तलवंडी नाहर – ₹41.44 लाख

 

थोबा – ₹30.60 लाख

 

विछोआ – ₹48.70 लाख

 

चेतनपुरा – ₹17.02 लाख

 

दुधराए – ₹33.71 लाख

 

घुक्के वाली – ₹6.60 लाख

 

झंडेर – ₹35.46 लाख

 

कंदोवाली – ₹15.85 लाख

 

खतराए कलां – ₹23.83 लाख

 

लश्करी नंगल – ₹22.26 लाख

 

महिला – ₹39.74 लाख

 

संगतपुरा – ₹41.10 लाख

 

सैंसरा – ₹38.78 लाख

 

उगर औलख – ₹15.43 लाख रुपए की लागत के साथ नए खेल मैदान बनाए जाएंगे।