विधायक ज़िम्पा ने वार्ड नंबर 11 में 39 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य करवाया शुरू

विधायक ज़िम्पा ने वार्ड नंबर 11 में 39 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य करवाया शुरू

होशियारपुर, 13 मई:
पंजाब सरकार द्वारा शहर के विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी कड़ी के तहत विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने वार्ड नंबर 11 में लगभग 39 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सवा किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा गया और स्थानीय निवासियों ने लंबे समय से लंबित इस मांग को पूरा करने पर विधायक का आभार व्यक्त किया।

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब में विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 11 की यह सड़क बनने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और इलाके की तस्वीर भी बदलेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और आने वाले समय में भी विभिन्न विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, किरण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
 

Advertisement

Latest

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन
पंजाब पुलिस ने 10 दिवसीय विशेष अभियान के दौरान प्रदेश भर में 74,000 से अधिक दोपहिया वाहनों की की चेकिंग
पारदर्शी तरीके से करवाई जाएगी पंजाब राज्य में मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन : सीईओ अनिंदिता मित्रा
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने गर्मी से बढ़ते स्वास्थ्य संकट के बीच पंजाबी परिवारों को दी राहत, 3,279 मरीज़ों को गैस्ट्रो और डिहाइड्रेशन से संबंधित रोगों का कैशलेस इलाज मिला
जहां भी भाजपा का शासन है, वहां अपराध, गैंगस्टर और गुंडागर्दी आम हो गई है: हरपाल सिंह चीमा