विधायक जिम्पा ने ओम नगर, पुरहीरां में सीवरेज कार्य की करवाई शुरुआत

 विधायक जिम्पा ने ओम नगर, पुरहीरां में सीवरेज कार्य की करवाई शुरुआत


होशियारपुर, 18 अक्तूबर: शहर के वार्ड नंबर 16 और 17 से लगते ओम नगर, पुरहीरां क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने करीब 15 लाख रुपए की लागत से बिछाई जाने वाली आधा किलोमीटर सीवरेज लाइन के कार्य की शुरुआत करवाई। इस विकास कार्य के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को सीवरेज की बेहतर सुविधा मिलेगी और इलाके में सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।

इस अवसर पर विधायक जिम्पा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब सरकार शहरों के सर्वांगीण विकास और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान होशियारपुर शहर में अनगिनत विकास कार्य करवाए गए हैं, जिनका लाभ आम लोगों को मिल रहा है।

विधायक जिम्पा ने कहा कि ओम नगर, पुरहीरां क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। इससे इलाके में सीवरेज व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को रोजमर्रा की समस्याओं से राहत मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सीवरेज का कार्य पूरा होने के बाद सड़क निर्माण का कार्य भी जल्द करवाया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य होशियारपुर के प्रत्येक वार्ड और क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाना है, ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण, बेहतर सड़कें और जरूरी बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। पंजाब सरकार जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए शहर के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।
इस अवसर पर मेयर परवीन सैनी, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा, पार्षद कमलजीत सोनू, नंबरदार रणजीत राणा, पूर्व पार्षद हरपाल सिंह पाला, कुश शारदा के अलावा अन्य मोहल्ला निवासी मौजूद थे।