विधायक जिम्पा ने श्री गुरु रामदास लंगर सेवा हाल की सीवर लाइन को मेन सीवर से जोड़ने के कार्य की करवाई शुरुआत

विधायक जिम्पा ने श्री गुरु रामदास लंगर सेवा हाल की सीवर लाइन को मेन सीवर से जोड़ने के कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 21 नवंबर: विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने शनिवार को पुरहीरा स्थित श्री गुरु रामदास लंगर सेवा हाल की सीवर लाइन को मेन सीवर लाइन से जोड़ने के कार्य की शुरुआत करवाई। करीब 39.50 लाख रुपए की लागत से पूरा होने वाला यह प्रोजेक्ट सीवरेज बोर्ड की ओर से करवाया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने से लंगर सेवा हाल की सीवरेज व्यवस्था में सुधार होगा और संस्था को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इस मौके पर विधायक जिम्पा ने कहा कि श्री गुरु रामदास लंगर सेवा संस्था मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। संस्था की ओर से 40 से अधिक वाहनों के माध्यम से पंजाब के विभिन्न स्थानों पर लंगर सेवा संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी सेवा संस्थाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उनके कार्यों में सहयोग देना सराहनीय पहल है।

उन्होंने कहा कि होशियारपुर शहर में विकास कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं और शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहर की प्रमुख सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाने के अलावा सड़क निर्माण, सीवरेज, साफ-सफाई और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जा रहे हैं।

विधायक जिम्पा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। जनहित के विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर संदीप चेची, हरपाल सिंह, सरपंच सुरजीत पाल, अमन, पार्षद अजय वर्मा, वरिंदर वैद, नवीन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। 

Advertisement

Latest

विधायक जिम्पा ने श्री गुरु रामदास लंगर सेवा हाल की सीवर लाइन को मेन सीवर से जोड़ने के कार्य की करवाई शुरुआत
अकाली अपने आप को 'पंथक पार्टी' होने का दावा कैसे कर सकता है, जब सुखबीर सिंह बादल एक व्यापारी से मुफ्त शराब मांगते हुए देखे गए? - बलतेज पन्नू
26 नवंबर को आप की 'खुशहाल पंजाब रैली' में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे: बलजिंदर कौर
पंजाब सरकार के खाते फ्रीज करने के आरोपों पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बयान:
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के सम्मान में प्रस्ताव के बावजूद पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: हरपाल सिंह चीमा