मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक जिंपा ने तीन बसों को किया रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक जिंपा ने तीन बसों को किया रवाना

होशियारपुर, 18 अगस्त: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत सोमवार शाम विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से श्रद्धालुओं को श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजीहरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन के दर्शनों के लिए ले जाने वाली तीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक जिंपा ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए निरंतर सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।

विधायक जिंपा ने कहा कि अब तक पंजाब के करीब लाख बुजुर्ग इस योजना के माध्यम से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने होशियारपुर से तीर्थ यात्रा के नए रूटों की शुरुआत की थीजिसके तहत अब श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 50 वर्ष और उससे अधिक आयु के श्रद्धालु यात्रा का लाभ ले सकते हैं। सरकार द्वारा यात्रियों के लिए ए.सी. स्लीपर बसों में यात्राठहरने तथा खाने-पीने का प्रबंध पूरी तरह नि:शुल्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे बुजुर्गों और श्रद्धालुओं को आर्थिक बोझ के बिना अपने धार्मिक विश्वास से जुड़े पवित्र स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि इससे पहले भी होशियारपुर से हजारों श्रद्धालुओं को माता चिंतपूर्णी जीनैना देवीश्री आनंदपुर साहिबश्री दुर्ग्याना मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जा चुकी है। उन्होंने बसों में जाकर यात्रियों के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

इस अवसर पर मेयर प्रवीण सैनीचेयरमैन होशियारपुर सहकारी बैंक विक्रम शर्मापार्षद प्रदीप बिट्टूमलकीत सिंहपार्षद नीलम रानीपार्षद अंजना बुर्मीजोगिंदर राजापूर्व पार्षद सुदर्शन धीरपार्षद अजय वर्मापार्षद बलजीत कौरभूपिंदर सिंहराकेश कुमार कालियाराजू बुर्मीप्रमोद शर्माध्यान चंद ध्यानापार्षद कुलविंदर सिंह हुंदलहरविंदर हैरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।