विधायक ज़िम्पा ने गांव बसी पुरानी के जरूरतमंद परिवारों को वितरित की राशन किटें

विधायक ज़िम्पा ने गांव बसी पुरानी के जरूरतमंद परिवारों को वितरित की राशन किटें

होशियारपुर, 30 जुलाई: विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने आज विधानसभा क्षेत्र होशियारपुर के गांव बसी पुरानी में आयोजित संयुक्त लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री मेरी रसोई योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें भी वितरित की गई, ताकि पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सीधे तौर पर पहुंचाया जा सके।

विधायक ज़िम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार ने नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब ऐसे जरूरतमंद परिवार, जिनके अब तक राशन कार्ड नहीं बन पाए थे, उनके भी कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जनकल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र होशियारपुर में विकास कार्य लगातार जारी हैं। प्रत्येक गांव की जरूरत के अनुसार विकास कार्यों के लिए अनुदान जारी किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर सड़क, पेयजल, सीवरेज और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की जनहित एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को सशक्त बनाना तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करना है। इसी उद्देश्य से सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

इस अवसर पर राजन सैनी, नरेश कुमार (ब्लॉक अध्यक्ष), विशाल, वरुण, मुकेश सहित बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।