सी.ई.ओ. ने एस.बी.एस. नगर के चुनाव अमले के प्रयासों की की सराहना

सी.ई.ओ. ने एस.बी.एस. नगर के चुनाव अमले के प्रयासों की की सराहना

चंडीगढ़, 19 जुलाई

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने शहीद भगत सिंह नगर जिले के बलाचौर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव अमले को विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दौरान घर-घर गणना चरण के तहत निर्धारित समय-सीमाओं से पहले ही गणना प्रपत्रों के 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का कार्य पूरा करने के लिए बधाई दी।

जिला निर्वाचन अधिकारी, ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ के प्रयासों की सराहना करते हुए श्रीमती मित्रा ने कहा कि यह उपलब्धि पूर्ण समर्पण और मिशन-मोड में किए जा रहे कार्य को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि बलाचौर की सफलता राज्य के अन्य क्षेत्रों के लिए एक मॉडल के रूप में कार्य करेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी जिले निर्धारित समय-सीमा के भीतर डिजिटलीकरण का कार्य पूरा कर लेंगे।

उन्होंने पंजाब के मतदाताओं से भी अपील की कि जिन्होंने अभी तक अपने बीएलओ के पास गणना प्रपत्र जमा नहीं करवाए हैं, वे मतदाता सूचियों के मसौदे में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए जल्द से जल्द गणना प्रपत्र बीएलओ के पास जमा करवाएं। 

Advertisement