लाइट एंड साउंड शो ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय बलिदान और महान दर्शन पर डाली रोशनी

लाइट एंड साउंड शो ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय बलिदान और महान दर्शन पर डाली रोशनी

चंडीगढ़, 4 नवम्बर:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित आयोजनों की श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार को जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, पठानकोट और पटियाला में लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में राज्य के कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और नेताओं ने बड़ी संख्या में संगत के साथ भाग लिया।

एक प्रवक्ता ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब के खेल स्टेडियम माधोपुर में पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली ने संगत के साथ श्री गुरु तेग बहादुर जी के अतुलनीय बलिदान और महान दर्शन पर प्रकाश डालते लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन किया।

वहीं पठानकोट के लमी नी स्टेडियम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक और पटियाला के पोलो ग्राउंड में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की। सभी स्थानों पर संगत ने इस पहल की सराहना की और पूरे आदर, श्रद्धा एवं सम्मान के साथ शो देखा।

लाइट एंड साउंड शो में आधुनिक लेज़र लाइटों और 3डी प्रोजेक्शन के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी के जीवन काल, दर्शन, शिक्षाओं और धर्म की रक्षा के लिए दी गई उनकी अतुलनीय शहादत को प्रदर्शित किया गया। पंजाब सरकार की ओर से ये लाइट एंड साउंड शो राज्य के सभी 23 जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं, जो 20 नवम्बर तक जारी रहेंगे।

Advertisement

Latest

पशुधन की स्वास्थ्य सेवाओं में देरी, अनुपस्थिति और लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पशु चिकित्सा स्टाफ को दिए सख्त निर्देश
अबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जा
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 'रंगला पंजाब विकास योजना' में तेजी लाने के लिए तय कीं सख्त समय-सीमाएं, परियोजनाओं की नियमित निगरानी और समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवाल
अमृतसर में 8.3 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित एक नाबालिग समेत दो गिरफ्तार