कंबोज एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी एवं डिजी अशोका फाउंडेशन द्वारा “नशे से दूर – खेलों की ओर” जागरूकता सेमिनार का शानदार आयोजन

कंबोज एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी एवं डिजी अशोका फाउंडेशन द्वारा “नशे से दूर – खेलों की ओर” जागरूकता सेमिनार का शानदार आयोजन

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिष्ठित खिलाड़ी, कोच, शिक्षाविद, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथियों और वक्ताओं ने अपने संबोधन में युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य को भी अंधकारमय बना देता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खेलों में भाग लेने से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास होता है।डिजी अशोका फाउंडेशन के प्रतिनिधि राहुल एवं रमणदीप तथा सोसाइटी के प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति अत्यंत चिंताजनक है, जिसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के प्रत्येक वर्ग से अपील की कि वे युवाओं को खेलों से जोड़ने और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने में अपनी भूमिका निभाएं।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला गया । 

Advertisement