हरभजन सिंह ई.टी.ओ. तिरुवनंतपुरम के गुरुद्वारे में हुए नतमस्तक

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. तिरुवनंतपुरम के गुरुद्वारे में हुए नतमस्तक

चंडीगढ़/तिरुवनंतपुरम, 6 नवंबर

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने तिरुवनंतपुरम के स्टेशन गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से संबंधित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वे यहां केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन को नौवें पातशाह श्री गुरु त़ेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस संबंधी समागम में आमंत्रित करने पहुंचे थे।

इस अवसर पर उपस्थित संगतों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब से हजारों मील दूर बसे पंजाबियों से श्री गुरु नानक देव जी के दर्शन को और अधिक फैलाने की अपील की।

उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित संगतों को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित किए जा रहे श्री गुरु त़ेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी समागम में भाग लेने की भी अपील की। 

Advertisement

Latest

पशुधन की स्वास्थ्य सेवाओं में देरी, अनुपस्थिति और लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पशु चिकित्सा स्टाफ को दिए सख्त निर्देश
अबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जा
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 'रंगला पंजाब विकास योजना' में तेजी लाने के लिए तय कीं सख्त समय-सीमाएं, परियोजनाओं की नियमित निगरानी और समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवाल
अमृतसर में 8.3 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित एक नाबालिग समेत दो गिरफ्तार