गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब मंडी बोर्ड में आठ उम्मीदवारों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब मंडी बोर्ड में आठ उम्मीदवारों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे


चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर, 24 अप्रैल:

पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स.गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट के साथ एस.ए.एस. नगर स्थित पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य कार्यालय में आठ उम्मीदवारों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस अवसर पर स. खुड्डियां ने बताया कि ये नियुक्तियां मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की उस नीति के तहत की गई हैं, जिसके अंतर्गत मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को रोजगार प्रदान किया जाता है, ताकि उन्हें कम से कम समय में आर्थिक और सामाजिक सहायता मिल सके।

नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ केवल मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां प्रदान कर रही है और अब तक 65,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने उम्मीदवारों को अपनी जिम्मेदारियां ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम प्रभावित परिवारों के लिए बड़ा सहारा साबित होगा और ये युवा अब पंजाब मंडी बोर्ड के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस मौके पर पंजाब मंडी बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 

Advertisement

Latest

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डिप्टी कमिश्नरों को समय सीमा से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए; कहा—सरकार जनता के साथ मजबूती से खड़ी है
4.90 लाख से अधिक किसानों के खातों में 15,871.51 करोड़ रुपये की अदायगी: लाल चंद कटारूचक
विजिलेंस ब्यूरो ने वरिष्ठ कांस्टेबल को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया काबू
श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहिब, कोटकपूरा की प्रबंधक कमेटी और संगत ने स्पीकर संधवां का सम्मान किया
मान सरकार द्वारा बीटी हाइब्रिड नरमा और देसी कपास के बीजों पर 33 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी; खरीफ 2026 के लिए 1.25 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य तय: गुरमीत सिंह खुड्डियां