धूरी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास कार्यों को दी जा रही है प्राथमिकता : दलवीर सिंह ढिल्लों

धूरी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास कार्यों को दी जा रही है प्राथमिकता : दलवीर सिंह ढिल्लों

धूरी, 20 जून:

पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने आज गांव कातरों से मनाल तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ कराया। लगभग 6 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली यह सड़क क्षेत्र के विकास और लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगी।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कातरों-मनाल सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुगम यातायात सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि यह सड़क 18 फुट चौड़ी तथा 10 किलोमीटर लंबी होगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 6 करोड़ 98 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि धूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं और लोगों को गुणवत्तापूर्ण बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, सरपंच अमृतपाल सिंह (घनौरी कलां), चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा, डायरेक्टर अनिल मित्तल, सरपंच मोहम्मद ओवैस, गुरविंदर सिंह कातरों, गुरसेवक सिंह कातरों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।6fa2a95c-dc7b-4f94-bcb5-706433c41230

Related Posts