राइस मिलर्स की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा- कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक

राइस मिलर्स की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा- कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक

चंडीगढ़/गुरदासपुर, 29 अगस्त:

आज गोल्डन पाम होटल में गुरदासपुर जिले के समस्त राइस मिलर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से आगामी सीजन को देखते हुए विभिन्न मांगें कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक के ध्यान में लाई गईं, जिन्हें उन्होंने शीघ्र हल करने का भरोसा दिया।

बैठक के दौरान समस्त राइस मिलर्स ने सर्वसम्मति से अजय बेदी को गुरदासपुर जिले का जिला प्रधान चुना।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक, ऑल इंडिया राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान तरसेम सैनी और पंजाब राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरदीप सिंह चीमा ने अजय बेदी को दिल से बधाई दी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक द्वारा अजय बेदी को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से चावलों पर लगाए गए एक प्रतिशत टैक्स को समाप्त करने, धान के सीजन से पहले भंडारण के लिए जगह उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न मांगें रखी गईं, जिन्हें जल्द हल करने का कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिया।

इस अवसर पर समस्त राइस मिलर्स ने अजय बेदी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह मिलर समुदाय का मजबूत एवं प्रभावी ढंग से प्रतिनिधित्व करेंगे। 

Advertisement

Latest

रक्षा बंधन ने पंजाब के नशा मुक्ति केंद्रों में परिवारों को जोड़ा, नशामुक्ति और उम्मीद के संदेश को किया मज़बूत
मिशन क्लीन पंजाब’: भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य-स्तरीय सफ़ाई अभियान की शुरूआत, मंत्रियों, विधायकों, मेयरों और पार्षदों ने राज्यभर में संभाली कमान
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने नेपाल त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया
पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पंजाबियों को सक्रिय जीवनशैली और जैविक आहार अपनाने तथा युवाओं को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया
गैंगस्टरां ते वार का 221वां दिन: पंजाब पुलिस ने 595 ठिकानों पर की छापेमारी; 389 काबू