गैंगस्टरों पर वार का 233वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 607 स्थानों पर छापेमारी; 307 काबू

गैंगस्टरों पर वार का 233वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 607 स्थानों पर छापेमारी; 307 काबू

चंडीगढ़, 10 सितंबर:

राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 233वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 607 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’— पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग अभियान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

233वें दिन पुलिस टीमों ने सात हथियारों सहित 307 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान शुरू होने के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 69,442 हो गई है।

इसके अलावा, 245 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 15 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम “ युद्ध नशों विरुद्ध” को 558वें दिन भी जारी रखते हुए आज 87 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1.4 किलोग्राम हेरोइन, 36,600 नशीली गोलियां और 1,900 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके साथ ही, केवल 559 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 77,646 हो गई है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 6 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया है।