गैंगस्टरां ते वार’ का 152वां दिन: पंजाब पुलिस ने 512 स्थानों पर छापेमारी कर 345 लोगों को गिरफ्तार किया

गैंगस्टरां ते वार’ का 152वां दिन: पंजाब पुलिस ने 512 स्थानों पर छापेमारी कर 345 लोगों को गिरफ्तार किया

चंडीगढ़, 21 जूनः

राज्य में चलाए जा रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार वार’ के 152वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 512 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाया जा रहा एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

152वें दिन पुलिस टीमों ने 312 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ 5 हथियार भी बरामद किए। इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 39,083 हो गई है।

इसके अलावा, 92 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 16 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में सूचना दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों संबंधी जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ को 477वें दिन भी जारी रखते हुए आज 76 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 3.2 किलोग्राम हेरोइन, 18 किलोग्राम भुक्की, 848 नशीली गोलियां तथा 800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इस अभियान के तहत पिछले 475 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 69,354 तक पहुंच गई है। नशामुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 11 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार कराने के लिए भी प्रेरित किया।