युद्ध नशों विरुद्ध का 137वां दिन: 532 ग्राम हेरोइन, 39 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित 116 तस्कर गिरफ्तार

 युद्ध नशों विरुद्ध का 137वां दिन: 532 ग्राम हेरोइन, 39 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित 116 तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़, 16 जुलाई:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशानिर्देशों पर पंजाब से नशीले पदार्थों के समूल उन्मूलन हेतु चलाई जा रही मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को आज 137वां दिन पूर्ण हुआ। इस दौरान पंजाब पुलिस ने 116 नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 532 ग्राम हेरोइन, 51 किलो भुक्की और 39,570 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इस प्रकार, अब तक कुल गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की संख्या 22,226 हो गई है।

यह राज्यव्यापी ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डी जी पी) श्री गौरव यादव के निर्देशों पर पंजाब के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने का स्पष्ट निर्देश दिया है। इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया गया है।

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) श्री अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 80 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों की 180 से अधिक टीमों ने राज्यभर में 386 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके तहत 81 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने बताया कि दिन भर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 405 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

विशेष डीजीपी ने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा नशे के उन्मूलन हेतु तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), पुनर्वास (डी-एडिकेशन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) अपनाई गई है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिक्शन’ के तहत आज 100 व्यक्तियों को नशा मुक्ति व पुनर्वास उपचार हेतु तैयार किया है। 

Advertisement

Latest

रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा 'आप' में शामिल
खरीद पूरी रफ्तार से जारी: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क
बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गिद्दड़पिंडी और मंडाला छन्ना में सतलुज किनारे चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जायजा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मोहाली में जेईई मेन्स पास करने वाले 369 विद्यार्थियों का सम्मान, पंजाब अकादमिक उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है
रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट की कोशिश का मामला: मृतक के भाई के किये खुलासे के आधार पर आतंकी हार्डवेयर का बड़ा जखीरा बरामद, जिसमें आरपीजी, आरडीएक्स और पिस्तौल शामिल