कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा प्रबंध अधिक पुख्ता

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा प्रबंध अधिक पुख्ता

*जालंधर, 13 अगस्त, 2025*

 

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर, जालंधर पुलिस ने पूरे शहर में पुलिस अधिकारियों की तैनाती करके एक व्यापक सुरक्षा योजना लागू की है। सीनियर पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा प्रणाली का विस्तृत निरीक्षण किया गया है और ग्राउंड रिपोर्टों की समीक्षा की गई है।

 

पुलिस कमिश्नर जालंधर और ज्वाइंट सीपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नज़र रखी जा रही है, जिसकी प्रत्येक घंटे समीक्षा की जा रही है। सुरक्षा को और मज़बूत करने के लिए पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से और बल बुलाया गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पार्किंग और शॉपिंग मॉल सहित भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक क्षेत्रों में विशेष  कासो अभियान चलाया गया। प्रत्येक प्वाइंट को एक ए.सी.पी रैंक के अधिकारी की प्रत्यक्ष निगरानी में रखा गया है। पुलिस अधिकारियों को सभी मुख्य मार्गों, बाज़ारों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बनाए रखने के आदेश दिए गए है। सुरक्षा अभ्यास और समन्वय बैठकें आयोजित की गई ताकि सभी पुलिस  यूनिट और अन्य विभागों के बीच उचित संचार सुनिश्चित करने और पूरे शहर में मज़बूत सुरक्षा सिस्टम सुनिश्चित हो सके।

 

 

पुलिस कमिश्नर ने कहा, "जो कोई भी शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने या कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश करेगा, उसके साथ सख्ती और बिना किसी देरी के निपटा जाएगा।" 

Advertisement

Latest

पंजाब सरकार नई और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध: बसंत गर्ग
पंजाब है निवेश के लिए सर्वोत्तम गंतव्य: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल
प्रोग्रेसिव पंजाब निवेश सम्मेलन – 2026 के दौरान पंजाब प्लास्टिक और विशेष रसायन क्षेत्र में सतत विकास की संभावनाओं की खोज कर रहा है
'गैंगस्टरों ते वार'का 53वां दिन: पंजाब पुलिस ने 581 स्थानों पर छापेमारी की; 186 गिरफ्तार
पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026—अस्पताल और स्वास्थ्य देखभाल: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने समावेशी स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए निजी अस्पतालों से न्यूनतम 20 प्रतिशत बेड रखने का आह्वान किया