मुख्यमंत्री ने शहीद ए.एस.आई. धनवंत सिंह के परिजनों को सौंपा एक करोड़ रुपये का चेक

 मुख्यमंत्री ने शहीद ए.एस.आई. धनवंत सिंह के परिजनों को सौंपा एक करोड़ रुपये का चेक

खटकड़ कलां (शहीद भगत सिंह नगर), 28 जुलाई:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ड्यूटी के दौरान शहीद हुए ए.एस.आई. धनवंत सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

मुख्यमंत्री ने देश सेवा में उनके बलिदान को सम्मान देते हुए यह चेक परिजनों को सौंपा और बताया कि ए.एस.आई. धनवंत सिंह ने 18 जनवरी 2025 को जिला शहीद भगत सिंह नगर में अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहादत प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस विनम्र प्रयास के ज़रिए पंजाब में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस अधिकारियों के अतुलनीय योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है।

मुख्यमंत्री ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिवारों की सहायता को राज्य सरकार का प्रथम कर्तव्य बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे नायकों के परिवारों को वित्तीय मदद देना न केवल सरकार का नैतिक दायित्व है, बल्कि यह उनके कल्याण की दिशा में एक मानवीय प्रयास भी है।

भगवंत मान ने कहा कि यह सहायता परिवार को संबल प्रदान करने के साथ-साथ उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने में सहायक सिद्ध होगी। साथ ही यह कदम युवाओं को मातृभूमि की सेवा के लिए पंजाब पुलिस और सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए भी प्रेरित करेगा। 

Advertisement

Latest

पंजाब सरकार नई और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध: बसंत गर्ग
पंजाब है निवेश के लिए सर्वोत्तम गंतव्य: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल
प्रोग्रेसिव पंजाब निवेश सम्मेलन – 2026 के दौरान पंजाब प्लास्टिक और विशेष रसायन क्षेत्र में सतत विकास की संभावनाओं की खोज कर रहा है
'गैंगस्टरों ते वार'का 53वां दिन: पंजाब पुलिस ने 581 स्थानों पर छापेमारी की; 186 गिरफ्तार
पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026—अस्पताल और स्वास्थ्य देखभाल: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने समावेशी स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए निजी अस्पतालों से न्यूनतम 20 प्रतिशत बेड रखने का आह्वान किया