गैंगस्टरां ते वार’ का 102वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 472 स्थानों पर छापेमारी; 241 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार’ का 102वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 472 स्थानों पर छापेमारी; 241 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 2 मईः

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 102वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने और मैप किये गये 472 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ - पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष कार्रवाई कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि 102वें दिन पुलिस टीमों ने आठ हथियारों सहित 241 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 25,833 हो गई है।

इसके अलावा 91 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 35 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने पांच भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी साझा कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 427वें दिन आज 150 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.05 किलोग्राम हेरोइन, 12.7 किलोग्राम भुक्की, 1337 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 5720 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही केवल 427 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 62,098 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 21 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार कराने के लिए भी प्रेरित किया है। 

Advertisement

Latest

पंजाब द्वारा नया कीर्तिमान स्थापित: शुरुआत से अब तक की सबसे अधिक जीएसटी प्राप्ति, विकास दर में भारत में सबसे आगे: हरपाल सिंह चीमा
'आप' के 'ट्रेड विंग' ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने डिजिटल जनगणना 2027 के तहत अपनी स्व-गणना पूरी कर नागरिकों से भी इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की
पंजाब पुलिस ने सीआईए मोगा, सरहिंद और शंभू रेलवे ट्रैक धमाकों के मामले सुलझाए; मृतक बॉम्बर का मुख्य साथी गिरफ्तार
गैंगस्टरां ते वार’ का 102वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 472 स्थानों पर छापेमारी; 241 गिरफ्तार