मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार की वन्यजीव संरक्षण मुहिम की सफलता से 5 महीनों में 2.30 लाख से अधिक पर्यटक छत्तबीड़ चिड़ियाघर पहुंचे: लाल चंद कटारूचक्क

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार की वन्यजीव संरक्षण मुहिम की सफलता से 5 महीनों में 2.30 लाख से अधिक पर्यटक छत्तबीड़ चिड़ियाघर पहुंचे: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, 27 मई:

महिंदर चौधरी जूलॉजिकल पार्क, छत्तबीड़ में पर्यटकों की लगातार बढ़ रही आमद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के प्रत्यक्ष परिणाम दर्शा रही है। यह जानकारी साझा करते हुए वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मौजूदा वर्ष के पहले पांच महीनों में छत्तबीड़ चिड़ियाघर में 2,31,930 पर्यटकों की आमद दर्ज की गई है, जो राज्य सरकार द्वारा वन्यजीव संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयासों को दर्शाती है।

इस संबंध में पंजाब के वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हमारी सरकार लोगों को वन्यजीवों के संरक्षण और देखभाल के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और लोगों की ओर से मिला उत्साहजनक सहयोग इस अभियान की सफलता को दर्शाता है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि छत्तबीड़ चिड़ियाघर में केवल जनवरी महीने में ही 48,719 पर्यटक पहुंचे, जबकि फरवरी में 54,216, मार्च में 66,377, अप्रैल में 40,168 और मई में 22,450 पर्यटकों ने यहां के सुव्यवस्थित और बेहतरीन तरीके से संजोए गए वातावरण में विभिन्न प्रकार के पक्षियों और जानवरों की प्रजातियों को देखा।

चिड़ियाघर में की गई वन एवं वन्यजीव संरक्षण संबंधी पहलों का उल्लेख करते हुए लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के तहत छत्तबीड़ चिड़ियाघर में कई महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं।

 उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा और सबसे लंबा वॉक-इन एवियरी (पक्षीघर) आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन चुका है। इसके साथ ही पर्यटकों के शैक्षणिक और मनोरंजक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक अत्याधुनिक डायनासोर पार्क भी स्थापित किया गया है। 

Advertisement

Latest

भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू
14 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक उपनिरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ काबू किया
भाजपा ने भारत को 'विश्वगुरु' बनाने का वादा किया था, लेकिन आज ताइवान जैसा छोटा देश भी भारत को पीछे छोड़ चुका है: हरपाल सिंह चीमा
भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी 'गुंडागर्दी' का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा