कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

चंडीगढ़, 20 नवंबर:

पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने गत शाम रक्षा सेवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर विभाग के चल रहे विकास कार्यों तथा पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान विभाग के ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) ने मंत्री को विभाग द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, चल रही गतिविधियों और विभिन्न कल्याणकारी कार्यों की मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस अवसर पर मंत्री श्री भगत ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का मान-सम्मान हर स्तर पर सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से संबंधित मामलों का पूरी गंभीरता और प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए।
--------- 

Advertisement

Latest

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा
भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों को और मजबूत बनाने के लिए जल्द करेगी मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती : हरजोत सिंह बैंस
पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा
भगवंत मान सरकार ने ‘न पर्ची, न खर्ची’ के सिद्धांत पर पूरी तरह से मेरिट के आधार पर करीब 72,000 सरकारी नौकरियां दी हैं: अमन अरोड़ा