कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने गांव बसी मरूफ सियालां में ‘मुख्यमंत्री पिंड जिम’ की शुरुआत की

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने गांव बसी मरूफ सियालां में ‘मुख्यमंत्री पिंड जिम’ की शुरुआत की

होशियारपुर, 5 अक्टूबर: पंजाब के जेल एवं प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने नजदीकी गांव बसी मरूफ सियालां में बॉडी बिल्डर संदीप सिंह लहरी की याद में ‘मुख्यमंत्री पिंड जिम’ की शुरुआत करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी पसंदीदा खेलों को अपनाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाएं तथा खेलों के क्षेत्र में राज्य का नाम और रोशन करें।

गांववासियों द्वारा स्वर्गीय संदीप सिंह लहरी की याद में लगाए गए रक्तदान कैंप की शुरुआत करने और करीब साढ़े 5 लाख रुपये की लागत से तैयार स्पोर्ट्स हेल्थ क्लब लोगों को समर्पित करने के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि गांव के युवाओं द्वारा खेलों के साथ-साथ समाज कल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्य के हर क्षेत्र में खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं, जिनके पिछले चार वर्षों के दौरान अच्छे परिणाम सामने आए हैं।

पंजाब सरकार द्वारा करवाई जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का जिक्र करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि इस मंच के माध्यम से 14 वर्ष से 70 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ियों को अपनी पसंदीदा खेलों में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान हजारों लोगों ने इन खेलों में भाग लेकर राज्य में खेल संस्कृति को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में गांव-गांव खेलों को और प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने खेलों के लिए 1,744 करोड़ रुपये का बजट रखा है। उन्होंने बताया कि राज्य में 3,148 ग्रामीण खेल मैदान बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 750 से अधिक का उद्घाटन हो चुका है, जबकि 6,000 जिम का कार्य प्रगति पर था, जिनमें से 500 स्थापित किए जा चुके हैं।

उन्होंने गांववासियों और युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में ऐसे कार्य होना जरूरी है, जिससे युवा पीढ़ी की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर खेलों और समाज कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा सकें। कैबिनेट मंत्री ने गांव के गणमान्य व्यक्तियों सहित रक्तदाताओं और सहयोग करने वाली हस्तियों को सम्मानित भी किया। 

Advertisement

Latest

मैं अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करूंगा, लेकिन हर सवाल का जवाब है मेरे पास: बलतेज पन्नू
गुटों के समझौतों पर टिका नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा का कारण; संगरूर और मालवा की हुई अनदेखी: अमन अरोड़ा
समाधान कैंप’ के पहले ही दिन 150 शिकायतों का मौके पर निपटारा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने योजनाबद्ध और टिकाऊ विकास के लिए ‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी बिल, 2026’ को दी हरी झंडी
कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा बकाया मांगों के समाधान के लिए आई.टी.आई. इंस्ट्रक्टरों और पनबस/पी.आर.टी.सी. यूनियनों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें