कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट शहर में भारी बारिश से हुए घरों के नुकसान की पूर्ति के लिए दी तात्कालिक वित्तीय सहायता

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट शहर में भारी बारिश से हुए घरों के नुकसान की पूर्ति के लिए दी तात्कालिक वित्तीय सहायता

मलोट/श्री मुक्तसर साहिब, 11 सितंबर:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मलोट शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। बारिश के चलते जिन घरों की छतें गिर चुकी थीं, उनके मकान मालिकों को कैबिनेट मंत्री ने मौके पर ही स्वयं पैसे देकर तात्कालिक वित्तीय सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि ऊपरी हिस्सों में बारिश न होने के कारण पानी का स्तर घट गया है, जो राहत की खबर है। उन्होंने बताया कि वे लगातार मलोट शहर के वार्डों और गांवों में रहकर लोगों की स्थिति का जायजा ले रही हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के दौरान लोगों को काफी नुकसान हुआ है। इस संबंध में उन्हें मलोट हलके वासियों से संदेश प्राप्त हुए कि विभिन्न वार्डों में कई घरों की छतें गिर चुकी हैं और अन्य भी नुकसान हुआ है। इस संदर्भ में जायजा लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने निजी तौर पर नुकसान की भरपाई हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की और कहा कि पंजाब सरकार की ओर से भी फंड प्राप्त होते ही अतिरिक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सभी नगर वासियों को विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार भविष्य में भी यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ेगा तो हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।  

Advertisement

Latest

मैंने श्री अकाल तख्त साहिब के आगे मत्था टेका क्योंकि यह हर पंजाबी और सिख के लिए सर्वोच्च है,: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
विधायक कुलदीप धालीवाल ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को रखा जनता के सामने, कहा- पंजाब अब विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है
अकाली दल की फर्जी वीडियो मुहिम ने उनकी घबराहट को किया उजागर, उनके पास पंजाब के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा: बलतेज पन्नू
बैकफिंको द्वारा पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यक वर्ग के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
एस.आई.आर. के तहत पंजाब राज्य में कल (25 जून) से शुरू होगी घर-घर गणना