बिट्टू अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए रोजाना मेरे खिलाफ जहर उगलता है: मुख्यमंत्री

 बिट्टू अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए रोजाना मेरे खिलाफ जहर उगलता है: मुख्यमंत्री

लुधियाना, 14 मई


केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को कहा कि यह नकार दिया गया नेता अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए हमारे खिलाफ जहर उगलता है।

जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बिट्टू को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भले ही केंद्रीय मंत्री लुधियाना से हैं, लेकिन उन्होंने शहर के विकास के लिए कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं किया। उन्होंने कहा कि बिट्टू सुबह उठता है और उसी पल से अपनी पार्टी के नेताओं को खुश करने के लिए उनकी आलोचना शुरू कर देता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह नकार दिए गए नेता जो बड़े महलों में रह चुके हैं और लोगों की पहुंच से बाहर हैं, जिसके कारण उन्हें जनता ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां उनसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि उन्हें यह हजम नहीं हो रहा कि एक आम आदमी का बेटा राज्य का शासन प्रभावी ढंग से चला रहा है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों के लोक विरोधी और पंजाब विरोधी रुख के कारण राज्य के लोगों का उनसे विश्वास उठ गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के समझदार और बहादुर लोगों ने 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान इन पार्टियों को सत्ता से बाहर कर दिया था और 'आप' को भारी बहुमत दिया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब इसलिए संभव हुआ है क्योंकि राज्य के लोगों ने एक ईमानदार सरकार चुनी है, जो लोगों को मनचाहे नतीजे दे रही है। उन्होंने कहा कि पहले कम बुराई को चुनने का विकल्प था और लोगों को भ्रष्ट और अवसरवादी नेताओं को चुनना पड़ता था, जो उनके लिए एकमात्र विकल्प था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य ने आम आदमी के लिए नागरिक केंद्रित सेवाओं की सुचारू और मुश्किल रहित डिलीवरी के नए युग की शुरुआत की है।

Tags:

Advertisement

Latest

मज़दूर हमारे विकास की नींव, अमन अरोड़ा ने मई-दिवस पर मेहनतकशों की मेहनत को किया सलाम
विभिन्न राज्यों में ईडी और सीबीआई के छापों के जरिए डराकर चुनी हुई सरकारों को कमजोर कर रही है भाजपा: हरपाल सिंह चीमा
डायलिसिस के 1 लाख सत्र पूरे, ₹16.5 करोड़ का ख़र्च कवर: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ किडनी मरीज़ों के लिए बनी जीवनरेखा
चुनाव के बाद मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमतों में 994 रुपये की बढ़ोतरी मज़दूरों पर सीधा हमला है, भाजपा ने चुनाव खत्म होने तक अपने इरादे छिपाए रखे: हरपाल सिंह चीमा
कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाजपा और अकाली दल का असली चेहरा बेनकाब: हरपाल सिंह चीमा