बलजिंदर ढिल्लो ने अमन अरोड़ा की उपस्थिति में पंजाब एग्रो फूडग्रेन्स कॉरपोरेशन के चेयरमैन के रूप में पद संभाला

बलजिंदर ढिल्लो ने अमन अरोड़ा की उपस्थिति में पंजाब एग्रो फूडग्रेन्स कॉरपोरेशन के चेयरमैन के रूप में पद संभाला

चंडीगढ़, 12 सितंबर:

श्री बलजिंदर सिंह ढिल्लो ने आज कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी, पंजाब के प्रधान श्री अमन अरोड़ा की उपस्थिति में पंजाब एग्रो फूडग्रेन्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन के रूप में पद संभाल लिया है।

श्री ढिल्लो को चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए, श्री अमन अरोड़ा ने आशा व्यक्त की कि श्री ढिल्लो के नेतृत्व में कॉरपोरेशन राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करेगा और पंजाब की रीढ़ की हड्डी कृषि क्षेत्र को और सशक्त बनाएगा। उन्होंने चेयरमैन को मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा 'रंगला पंजाब' सृजन के विजन के तहत पूरी ईमानदारी और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करते हुए, श्री बलजिंदर सिंह ढिल्लो ने किसानों की खुशहाली, टिकाऊ कृषि प्रथाओं और पूरे देश में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में पंजाब को अग्रणी बनाने पर केंद्रित एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पाद और उपभोक्ताओं के बीच पुल को पाटते हुए "अन्नदाता" को सुखद वातावरण प्रदान करना है, जिसमें फसल विविधता और अत्याधुनिक तकनीक अपनाकर, तथा फूड प्रोसेसिंग के लिए मजबूत आधारभूत संरचना तैयार करके प्रदेश के किसानों की आमदनी में वृद्धि करना है।

इस अवसर पर समाना से विधायक श्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा, पटियाला से विधायक श्री अजीतपाल सिंह कोहली, शुतराणा से विधायक श्री कुलवंत सिंह बाजीगर, चेयरमैन पंजाब जल सप्लाई और सीवरेज बोर्ड डॉ. सनी सिंह आहलुवालिया, चेयरमैन पंजाब राज्य किसान और खेत मजदूर आयोग डॉ. सुखपाल सिंह और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी उपस्थित थे। 

Advertisement

Latest

पशुधन की स्वास्थ्य सेवाओं में देरी, अनुपस्थिति और लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पशु चिकित्सा स्टाफ को दिए सख्त निर्देश
अबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जा
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 'रंगला पंजाब विकास योजना' में तेजी लाने के लिए तय कीं सख्त समय-सीमाएं, परियोजनाओं की नियमित निगरानी और समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवाल
अमृतसर में 8.3 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित एक नाबालिग समेत दो गिरफ्तार