अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

चंडीगढ़, 12 मई:

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज उद्योग भवन, चंडीगढ़ में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया।

उल्लेखनीय है कि श्री अरोड़ा पहले से ही रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण, नई एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

पदभार संभालने के बाद श्री अरोड़ा ने मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मानतथा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता लालफीताशाही को समाप्त कर तथा टिकाऊ उद्योगों को बढ़ावा देकर पंजाब को सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बनाना है। साथ ही प्रत्येक औद्योगिक विस्तार में स्थानीय लोगों को रोजगार मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त औद्योगिक नीति, हरित ऊर्जा, कौशल विकास और प्रशासनिक सुधारों को आपस में जोड़कर राज्य में सुचारु एवं अनुकूल औद्योगिक वातावरण तैयार किया जाएगा।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा, “मेरा लक्ष्य पंजाब को ‘व्यवसाय करने में सुगम’ राज्य के रूप में स्थापित करना है, जहां हमारे युवाओं के लिए सम्मानजनक और कौशल आधारित रोजगार के अवसर पैदा हो सकें।”

उन्होंने आगे कहा कि उद्योग एवं वाणिज्य अब कौशल विकास और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ चुके हैं, जिससे राज्य में एक सर्कुलर अर्थव्यवस्था का निर्माण होगा, जहां विकास, हरित ऊर्जा और रोजगार साथ-साथ आगे बढ़ेंगे।

इससे पहले उद्योग भवन पहुंचने पर श्री अरोड़ा का प्रमुख सचिव उद्योग एवं वाणिज्य श्री गुरकिरत किरपाल सिंह, पंजाब विकास आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा बंसल, इनवेस्ट पंजाब के सीईओ श्री अमित ढाका, सचिव उद्योग श्री महिंदर पाल, निदेशक उद्योग श्री जसप्रीत सिंह, पंजाब इन्फोटेक के एमडी श्री एच.एस. बराड़, पीएसआईडीसी के एमडी श्री हरप्रीत सिंह सूदन तथा पंजाब वित्त निगम की एमडी श्रीमती सेनू दुग्गल द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

श्री अमन अरोड़ा ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की और अधिकारियों को प्रगति अधीन औद्योगिक परियोजनाओं में तेजी लाने तथा राज्य में अधिक निवेश आकर्षित करने के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए। 

Advertisement

Latest

अपराध सुलझाने से लेकर अपराधियों पर नज़र रखने तक — पंजाब पुलिस के लिए आधुनिक हथियार बना 'इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर' (ICCC)*
बिस्त दोआब नहरी नेटवर्क के तहत वर्ष 2025-26 में सिंचाई क्षेत्र में 167% वृद्धि, 1.10 लाख एकड़ अतिरिक्त रकबा सिंचाई के दायरे में आया
पंजाबी अपनी मातृभाषा पर किसी भी हमले को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे: बलतेज पन्नू
उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्रों का विवरण 13 मई से संबंधित जिले की सरकारी वेबसाइट पर होगा उपलब्ध: राज्य चुनाव आयोग
गैंगस्टरों ते वार का 112वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 516 स्थानों पर छापेमारी; 213 गिरफ्तार