प्रदेश की समृद्ध खेल विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में पंजाब सरकार के सराहनीय प्रयासों का प्रमाण : मीत हेयर

प्रदेश की समृद्ध खेल विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में पंजाब सरकार के सराहनीय प्रयासों का प्रमाण : मीत हेयर

जालंधर, 21 अक्तूबर : संसद सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज कहा कि प्रदेश के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर पंजाब प्रतिष्ठित पुरुष हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत की आजादी के बाद यह पहली बार है जब प्रदेश को किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका मिला है।
 
जालंधर के बरलटन पार्क स्थित ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम के निरीक्षण संबंधी दौरे के दौरान संसद सदस्य और पूर्व खेल मंत्री मीत हेयर ने कहा कि यह उपलब्धि पंजाब सरकार के प्रदेश को भारत का अग्रणी खेल केंद्र बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है। पंजाब पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों विभाग के सलाहकार दीपक बाली सहित मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने खेल बजट में 13 गुना वृद्धि की है, इसे पहले के 147 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1791 करोड़ रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व वित्तीय प्रोत्साहन ने जमीनी स्तर के बुनियादी ढांचे में क्रांति ला दी है। इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 3100 आधुनिक स्टेडियमों के विकास को बढ़ावा मिला है और कभी खाली पड़े मैदानों को ऐसे सक्रिय केंद्रों में बदल दिया गया है, जहां हर रोज सैकड़ों युवा प्रशिक्षण लेते है।
 
इसके अलावा संसद सदस्य ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान की अगुवाई में शुरू की गई पारदर्शी और खिलाड़ी-केंद्रित पुरस्कार नीति की भी सराहना की, जो पदक जीतने के एक महीने के अंदर तुरंत नकद पुरस्कार और 100 प्रतिशत नौकरी की सुरक्षा की गारंटी देती है, जिससे कई सालों से चली आ रही लालफीताशाही का अंत हुआ है।
 
27 अक्तूबर से 5 नवंबर 2026 तक होने वाली आगामी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान दुनिया की 6 बेहतरीन टीमों भारत, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और बांग्लादेश के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
 
पुख्ता सुरक्षा और विश्व-स्तरीय व्यवस्थाओं का भरोसा देते हुए मीत हेयर ने सभी पंजाबियों से जोरदार अपील की कि वे बड़ी संख्या में खेल स्थलों पर पहुंचें, खेल मुकाबलों का आनंद लें, अपने पसंदीदा अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं और विश्व खेल नक्शे पर पंजाब की शानदार वापसी का जश्न मनाएं। 

Advertisement

Latest

प्रदेश की समृद्ध खेल विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में पंजाब सरकार के सराहनीय प्रयासों का प्रमाण : मीत हेयर
भगवंत मान सरकार पनबस/पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध, 29 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक: हरपाल सिंह चीमा
भगवंत मान सरकार ने 180 ईटीटी टेट पास शिक्षकों की वेतन समानता की मांग का किया समाधान: हरपाल सिंह चीमा
मुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयर
मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रयासों से पंजाब को पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेज़बानी मिली: सरबजीत सिंह