‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 278वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 525 स्थानों पर छापेमारी; 209 गिरफ्तार
चंडीगढ़, 25 अक्टूबरः
‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 278वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 525 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू किए गए इस निर्णायक अभियान - ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। राज्य भर में विभिन्न जिलों की पुलिस टीमें, ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के समन्वय के साथ विशेष अभियान चला रही हैं।
अभियान के 278वें दिन पुलिस टीमों ने 209 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से एक हथियार बरामद किया। इसके साथ अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 80,667 हो गई है।
इसके अतिरिक्त 181 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान आठ फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
आम लोग, ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 के द्वारा वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं और अपराधों या आपराधिक गतिविधियों के बारे में सुराग भी दिया जा सकता है।
इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपना अभियान ‘युद्ध नशेया विरुद्ध’ 603वें दिन भी जारी रखा। आज 152 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 11.7 किलो हेरोइन, 1028 नशीली गोलियां और 5200 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 603 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 88,086 तक पहुंच गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 29 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।


