पंजाब में बाढ़ के चलते आज 38 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल

पंजाब में बाढ़ के चलते आज 38 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल

जम्मू और पंजाब में बाढ़ के कारण जम्मू रूट की 38 ट्रेनें शुक्रवार के लिए रद्द कर दी गई हैं। इनमें वंदे भारत एक्सप्रेस (26406-05), श्री शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22462) सहित अन्य ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते से ही वापस भेजा जा रहा है। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रद्द की गई ट्रेनों में शालीमार एक्सप्रेस, भगत दी कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, अजमेर जंक्शन जम्मू तवी पूजा एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल जम्मू तवी एक्सप्रेस, नदीम जम्मू तवी, कोलकाता टर्मिनल जम्मू तवी, कोलकाता टर्मिनल जम्मू तवी, जम्मू तवी, हावड़ा जंक्शन जम्मू तवी, न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, अमृतसर श्री माता वैष्णो देवी कटरा, नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा शामिल है।

साथ ही साथ कालका श्री माता वैष्णो देवी कटरा, ऋषिकेश श्री माता वैष्णो देवी कटरा, नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा, सूबेदारगंज श्री माता वैष्णो देवी कटरा, गाज़ीपुर सिटी श्री माता वैष्णो देवी कटरा, गाजीपुर सिटी 1 श्री माता वैष्णो देवी कटरा, डॉ. अम्बेडकर नगर श्री माता वैष्णो देवी कटरा, कन्याकुमारी श्री माता वैष्णो देवी कटरा, जम्मू तवी-बरोनी जंक्शन रद्द कर दी गई है।

BBiKrLcw

Read Also : अंबाला में टांगरी नदी ओवरफ्लो,17 रिहायशी क्षेत्रों में घुसा पानी

Related Posts

Advertisement

Latest

रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा 'आप' में शामिल
खरीद पूरी रफ्तार से जारी: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क
बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गिद्दड़पिंडी और मंडाला छन्ना में सतलुज किनारे चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जायजा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मोहाली में जेईई मेन्स पास करने वाले 369 विद्यार्थियों का सम्मान, पंजाब अकादमिक उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है
रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट की कोशिश का मामला: मृतक के भाई के किये खुलासे के आधार पर आतंकी हार्डवेयर का बड़ा जखीरा बरामद, जिसमें आरपीजी, आरडीएक्स और पिस्तौल शामिल