हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की लिंक सड़कों की विशेष मरम्मत कार्यों की समीक्षा

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की लिंक सड़कों की विशेष मरम्मत कार्यों की समीक्षा

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज राज्य के ग्रामीण इलाकों में लिंक सड़कों की विशेष मरम्मत (स्पेशल रिपेयर) कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य द्वारा सड़कों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 10,778 किलोमीटर सड़कों की विशेष मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है।

बैठक के दौरान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा की जा रही वर्तमान विशेष मरम्मत का संबंध वर्ष 2022-23, 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में विशेष मरम्मत हेतु ड्यू हुई सड़कों से संबंधित हैं। इस कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाली 81 मार्केट कमेटियों की सड़कों पर काम किया जाएगा। इन सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए पंजाब मंडी बोर्ड से आवश्यक प्रशासनिक मंज़ूरी प्राप्त होने के बाद पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कार्यों का आवंटन किया गया है।

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने मरम्मत कार्यों के आवंटन में और तेजी लाने तथा इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण मंत्री ने पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए बताया कि डिपार्टमेंट विजिलेंस कमेटी की ओर से नाभा मार्केट कमेटी की लगभग 2.5 किलोमीटर सड़क की जांच की गई और उन्होंने निर्माण कार्य में पाई गई कमियों को मौके पर ही सुधारने की सराहना की और भविष्य में भी ऐसी जांचें जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री विकास प्रताप, विशेष सचिव श्रीमती हरगुंजीत कौर, इंजीनियर-इन-चीफ श्री गगनदीप सिंह, मुख्य इंजीनियर श्री विजय चोपड़ा, श्री अनिल गुप्ता, श्री रमतेश बैंस, श्री अर्शदीप सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

Related Posts

Advertisement

Latest

26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआत
कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों ने पंजाब की जवानी को बर्बाद किया : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
अमृतसर पुलिस ने 3.07 करोड़ रुपये मूल्य के 1,210 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को सौंपे
खेल हब के रूप में उभर रहा है पंजाब; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी
बिहार की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर पुल का नाम रखने के बजाय नीतीश कुमार के नाम पर रखा, जिससे समूची सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंची: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.