मान सरकार ने कृषि ट्यूबवेल कनेक्शनों पर अतिरिक्त लोड नियमित कराने की स्वैच्छिक घोषणा योजना (वीडीएस) की अवधि 29 दिसंबर तक बढ़ाई: तरुनप्रीत सिंह सौंद

मान सरकार ने कृषि ट्यूबवेल कनेक्शनों पर अतिरिक्त लोड नियमित कराने की स्वैच्छिक घोषणा योजना (वीडीएस) की अवधि 29 दिसंबर तक बढ़ाई: तरुनप्रीत सिंह सौंद

चंडीगढ़, 14 नवंबर:

पंजाब के किसानों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने कृषि ट्यूबवेल कनेक्शनों पर अतिरिक्त लोड को नियमित कराने के लिए शुरू की गई 'स्वैच्छिक घोषणा योजना' (वीडीएस) की अवधि 45 दिन और बढ़ाकर 29 दिसंबर, 2026 तक कर दी है। इसके साथ ही सर्विस कनेक्शन शुल्क 6,572 रुपये से घटाकर केवल 2,500 रुपये प्रति बीएचपी और सिक्योरिटी डिपॉजिट 400 रुपये से घटाकर 200 रुपये प्रति बीएचपी कर दिया गया है। इस अवधि के दौरान अतिरिक्त लोड की स्वयं घोषणा करने अथवा निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त लोड पकड़े जाने पर भी कोई जुर्माना या लोड सरचार्ज नहीं लगाया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए पंजाब के बिजली मंत्री स.तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य किसानों को निर्धारित नियमों के अनुसार अपने कृषि ट्यूबवेलों पर मौजूद अनधिकृत अतिरिक्त लोड को नियमित कराने का सरल और किफायती अवसर प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि यह योजना शुरुआत में 1 अक्टूबर, 2026 से 14 नवंबर, 2026 तक यानी 45 दिनों के लिए लागू की गई थी। अब इसकी अवधि 45 दिन और बढ़ा दी गई है। इस योजना के तहत पात्र कृषि ट्यूबवेल उपभोक्ता 29 दिसंबर, 2026 तक अपने अनधिकृत अतिरिक्त लोड को नियमित करवा सकते हैं।

बिजली मंत्री ने कहा कि इस योजना की सबसे प्रमुख विशेषता किसानों को दी गई वित्तीय राहत है। पहले अतिरिक्त लोड को नियमित कराने के लिए किसानों को 6,572 रुपये प्रति बीएचपी की दर से सर्विस कनेक्शन शुल्क देना पड़ता था, जिसे अब घटाकर केवल 2,500 रुपये प्रति बीएचपी कर दिया गया है। इसी तरह सिक्योरिटी डिपॉजिट भी 400 रुपये से घटाकर 200 रुपये प्रति बीएचपी कर दिया गया है।
स.सौंद ने आगे कहा कि इस योजना के तहत किसानों को एक और बड़ी राहत दी गई है। योजना की अवधि के दौरान अनधिकृत अतिरिक्त लोड पर कोई जुर्माना या लोड सरचार्ज नहीं लगाया जाएगा। यह छूट उन मामलों में भी लागू होगी, जिनमें किसानों ने स्वयं अतिरिक्त लोड की जानकारी दी हो अथवा निरीक्षण के दौरान इसका पता चला हो। इससे किसान बिना किसी अतिरिक्त जुर्माने के अपने ट्यूबवेलों के लोड को नियमित करवा सकेंगे।

बिजली मंत्री ने किसानों से अपील की कि वे इस बढ़ाई गई अवधि का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और 29 दिसंबर, 2026 से पहले निर्धारित नियमों के अनुसार अपने कृषि ट्यूबवेलों पर मौजूद अनधिकृत अतिरिक्त लोड को नियमित करवा लें। 

Advertisement

Latest

पराली प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग द्वारा गेहूं की सीधी बिजाई संबंधी प्रदर्शन प्लॉट लगाए गए
अमृतसर में अवैध हथियार और नशा तस्करी से जुड़े दो नेटवर्कों का पर्दाफाश, इरादातन कत्ल की गुत्थी भी सुलझाई; 9 व्यक्ति 5 पिस्तौल और 4 किलो हेरोइन सहित काबू
‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 298वां दिन: पंजाब पुलिस ने 580 स्थानों पर की छापेमारी; 215 गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 'पंजाब दा करोड़पति' क्विज़ की शुरुआत; राज्य स्तरीय युवा क्विज़ प्रतियोगिता अपनी तरह की पहली पहल, विजेता को मिलेगा एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार
मेरी रसोई राशन किटों के वितरण का आंकड़ा दूसरी तिमाही के दौरान 31 लाख से पार