वाराणसी में जल लेकर जा रहे कांवरिए का स्थानीय दुकानदारों से विवाद, 6 आरोपी को लिया हिरासत में

वाराणसी में जल लेकर जा रहे कांवरिए का स्थानीय दुकानदारों से विवाद, 6 आरोपी को लिया हिरासत में

वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र में कुछ देर के लिए उस समय अफरा तफरी मच गई जब कांवड़ यात्रा लेकर जा रहे कांवड़ियों के एक समूह में एक कावड़ यात्री का स्थानीय दुकानदारों के साथ विवाद हो गया. वायरल वीडियो के आधार पर कहा जा रहा है कि स्थानीय दुकानदारों ने कावड़ यात्री को पीटा है. सूचना मिलते ही निकटतम थाने की फोर्स मौके पर पहुंची, फिलहाल क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था सामान्य है.

आज सावन के तीसरे सोमवार के दिन भारी संख्या में कांवड़ यात्री वाराणसी के अलग-अलग धार्मिक स्थल पर पहुंचे. इस दौरान राजातालाब थाना क्षेत्र में एक कावड़ यात्री की स्थानीय दुकानदारों के साथ विवाद की खबरें सामने आई. वायरल वीडियो के आधार पर कहा जा रहा है कि स्थानीय दुकानदारों से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद उसकी लोगों ने पिटाई कर दी. इस घटना का कावड़ यात्रियों ने विरोध भी जताया. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. इसके बाद इस मामले में कावड़ यात्री के तहरीर के आधार पर छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है.

WhatsApp Image 2025-07-29 at 2.25.15 PM

Read Also ; गैंगस्टरों को हथियार देने जा रहा था तस्कर ,पुलिस ने दबोचा

इस मामले में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीना का कहना है कि फिलहाल क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है. जल लेकर जा रहे कांवड़ यात्री के साथ स्थानीय दुकानदारों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद तत्काल पुलिस फोर्स द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है. कांवड़ यात्री के तहरीर पर मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है.

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब सरकार नई और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध: बसंत गर्ग
पंजाब है निवेश के लिए सर्वोत्तम गंतव्य: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल
प्रोग्रेसिव पंजाब निवेश सम्मेलन – 2026 के दौरान पंजाब प्लास्टिक और विशेष रसायन क्षेत्र में सतत विकास की संभावनाओं की खोज कर रहा है
'गैंगस्टरों ते वार'का 53वां दिन: पंजाब पुलिस ने 581 स्थानों पर छापेमारी की; 186 गिरफ्तार
पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026—अस्पताल और स्वास्थ्य देखभाल: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने समावेशी स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए निजी अस्पतालों से न्यूनतम 20 प्रतिशत बेड रखने का आह्वान किया