गैंगस्टरों को हथियार देने जा रहा था तस्कर ,पुलिस ने दबोचा

 गैंगस्टरों को हथियार देने जा रहा था तस्कर ,पुलिस ने दबोचा

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क के एक सदस्य को पकड़ने में सफलता हासिल की है। डीजीपी गौरव यादव ने मंगलवार को जानकारी दी कि काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने एक इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन के तहत इस क्रॉस-बॉर्डर आर्म्स स्मगलिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है और इसमें शामिल एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी ने भारत-पाक सीमा के पास से हथियारों की यह खेप उठाई थी और इन्हें आगे आपराधिक तत्वों को सौंपने के लिए रवाना हुआ था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे धर दबोचा।

आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्कर के निर्देशों पर काम कर रहा था। बरामद हथियार अपराधियों और गैंगस्टरों को सौंपे जाने थे।

आरोपी से बरामद हथियार

पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से कुल 5 पिस्टल बरामद किए हैं:

2 पिस्तौल 9MM बोर
2 पिस्तौल .30 बोर
1 पिस्तौल .32 बोर
प्रारंभिक जांच में सामने आईं अहम जानकारियां

SSOC अमृतसर ने की कार्रवाई

इस पूरे मामले में एसएसओसी (SSOC), अमृतसर में एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की विशेष टीम अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इसकी देश-विदेश से जुड़ी कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

GxAEaHdbEAAryP7

Read Also : मुख्यमंत्री ने शहीद ए.एस.आई. धनवंत सिंह के परिजनों को सौंपा एक करोड़ रुपये का चेक

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में नशा और आतंक के गठजोड़ को तोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम किसी भी ऐसे तत्व को बख्शने वाले नहीं हैं जो पंजाब की अमन-चैन को बिगाड़ने की कोशिश करता है।

Advertisement

Latest

पंजाब सरकार नई और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध: बसंत गर्ग
पंजाब है निवेश के लिए सर्वोत्तम गंतव्य: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल
प्रोग्रेसिव पंजाब निवेश सम्मेलन – 2026 के दौरान पंजाब प्लास्टिक और विशेष रसायन क्षेत्र में सतत विकास की संभावनाओं की खोज कर रहा है
'गैंगस्टरों ते वार'का 53वां दिन: पंजाब पुलिस ने 581 स्थानों पर छापेमारी की; 186 गिरफ्तार
पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026—अस्पताल और स्वास्थ्य देखभाल: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने समावेशी स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए निजी अस्पतालों से न्यूनतम 20 प्रतिशत बेड रखने का आह्वान किया