हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की भाभी का निधन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की भाभी का निधन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की भाभी राजवती का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रही थीं। सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। आज शाम 6 बजे रोहतक में शीला बाईपास स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजवती भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के बड़े भाई इंदर सिंह हुड्‌डा की पत्नी थीं। इंदर सिंह एक जमींदार हैं, जो राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। वे केवल चुनाव के समय भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ सक्रिय होते हैं। इंदर सिंह और राजवती के 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं।

18 जून को भूपेंद्र हुड्‌डा की चाची सुप्रभा देवी का निधन हुआ था। वह 103 साल की थीं। कल, 22 जून को उनकी गुरुग्राम के मारुति रोड स्थित नॉटिंग हिल बैंक्वेट हॉल में श्रद्धांजलि सभा रखी गई थी। यहां भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा समेत कांग्रेस के कई सीनियर नेता पहुंचे थे।

पूर्व CM के चाचा फतेह सिंह का कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं था। वह खेती करते थे। उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड के बाजपुर में जमीन लेकर फार्महाउस बनाया था। हालांकि, वर्षों पहले उनका देहांत हो गया था। इसके बाद से उनके बेटे कुलवीर हुड्‌डा इसकी देखभाल कर रहे हैं।

वहीं, भूपेंद्र हुड्‌डा की चाची भी अपने बेटे कुलवीर के पास ही रहती थीं। हालांकि, कुछ दिन पहले ही वह गुरुग्राम में रह रहे अपने पोते के यहां पहुंची थीं। यहीं पर उनका निधन हुआ है।

इससे पहले, 20 जून को हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु की मां परमेश्वरी देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव खांडा खेड़ी में किया गया।

WhatsApp Image 2025-06-23 at 4.03.06 PM

Read Also ; आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की 10637 वोटों से बड़ी जीत

परमेश्वरी देवी के 6 बेटे और 3 बेटियां हैं। बेटों में रुद्रसेन, वीरसेन, व्रतपाल, कैप्टन अभिमन्यु, मेजर सतपाल और देव सुमन शामिल हैं। जबकि, बेटियों में दया, बिमला और मधु हैं। परमेश्वरी देवी के पति मित्रसेन का पहले ही देहांत हो चुका है। वह आर्य समाज सेवा में अग्रणी थे। वह आर्य समाज से जुड़े रहे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिकाएं निभाईं। उनके कार्य को परमेश्वरी देवी आगे बढ़ा रही थीं।

Advertisement

Latest

रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा 'आप' में शामिल
खरीद पूरी रफ्तार से जारी: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क
बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गिद्दड़पिंडी और मंडाला छन्ना में सतलुज किनारे चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जायजा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मोहाली में जेईई मेन्स पास करने वाले 369 विद्यार्थियों का सम्मान, पंजाब अकादमिक उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है
रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट की कोशिश का मामला: मृतक के भाई के किये खुलासे के आधार पर आतंकी हार्डवेयर का बड़ा जखीरा बरामद, जिसमें आरपीजी, आरडीएक्स और पिस्तौल शामिल