साथ निभाना साथिया फेम जिया मानेक और वरुण जैन बंध गए शादी के बंधन में

साथ निभाना साथिया फेम जिया मानेक और वरुण जैन बंध गए शादी के बंधन में

साथ निभाना साथिया फेम एक्ट्रेस जिया मानेक शादी के बंधन में बंध गई हैं. उन्होंने वरुण जैन के साथ प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचा ली है. जिया ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की अनाउंसमेंट की. वो पति की बाहों में नजर आईं. दुल्हन बनी जिया माने बेहद गॉर्जियस लग रही थीं. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हैं.

जिया ने लिखा- भगवान और गुरु की कृपा और प्यार के साथ हम हमेशा के लिए साथ आ गए हैं. हाथों में हाथ, दिल से दिल मिलाकर. हम दो दोस्त थे और आज पति-पत्नी बन गए हैं. इस दिन को जिन्होंने खास बनाया उनके प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूं. मिस्टर और मिसेज के तौर पर हंसी, यादें, एडवेंचर और हमेशा का साथ. जिया और वरुण.

फोटो में जिया को गोल्डन साड़ी में देखा गया. इसी के साथ उन्होंने टेंपल जूलरी पहनी थी. मांग टीका, हैवी नेकलेस और कमरबंद, झुमके के साथ उन्होंने लाल चूड़ियां पहनी थी. गजरे से उन्होंने हेयरस्टाइल कंप्लीट की. दुल्हन बनी जिया मानेक बहुत खुश और खूबसूरत नजर आईं.

उनके इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, जिया मानेक और वरुण जैन ने भूत शुद्धि विवाह किया. बता दें कि ये यौगिक काल की सबसे प्राचीन विवाह पद्धति है. भूत शुद्धि विवाह शरीर में मौजूद पांच तत्वों को सही तरीके से संगठित करने की प्रक्रिया है.

Gy3DqbUXQAAkEHy

Read Also ; तीन वर्षों में युवाओं को 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ देने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब – मुख्यमंत्री

जिया मानेक की बात करें तो वो साथ निभाना साथिया, तेरा मेरा साथ रहे, जिनी और जूजू और मनमोहिनी जैसे शोज कर चुकी हैं. साथ निभाना साथिया से उन्हें नेम-फेम मिला था. वो अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखती हैं.

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब कैबिनेट की मंजूरी, सरकार इन कर्मचारियों को बैंक खाते में सैलरी, पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी समेत सभी सुविधाएं देगी- भगवंत सिंह मान
महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के पांच कैडेट एनडीए से पास-आउट
भगवंत मान सरकार द्वारा लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा की शुरुआत
शर्मनाक हार से बौखलाई विपक्षी पार्टियां जनता के स्पष्ट जनादेश के बावजूद पंजाब के सबसे शांतिपूर्ण नगर निगम चुनावों पर सवाल उठा रही हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
वन विभाग ने 45 पवित्र वन और 650 नानक बगीचियां स्थापित करने की योजना बनाई