वन विभाग ने 45 पवित्र वन और 650 नानक बगीचियां स्थापित करने की योजना बनाई
By NIRPAKH POST
On
चंडीगढ़, 30 मई:
राज्य को हरा-भरा बनाने तथा स्वच्छ एवं साफ-सुथरा पंजाब सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग ने एक विस्तृत योजना तैयार की है।
आगामी मानसून सीजन के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पौधारोपण संबंधी लक्ष्यों को अंतिम रूप दिया गया है। इसके तहत कैंपा योजना के अंतर्गत 4117.49 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया जाएगा, जबकि 584 हेक्टेयर क्षेत्र में भी पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 45 पवित्र वनों की स्थापना तथा ग्रीन पंजाब मिशन योजना के अंतर्गत 650 नानक बगीचियां स्थापित की जाएंगी।
इसी प्रकार विभाग की योजनाओं में विभागीय नर्सरियों में पौधों की तैयारी, नर्सरी स्टॉक का रखरखाव, सिंचाई, निराई-गुड़ाई एवं ग्रेडिंग के साथ-साथ पॉलीबैग और रूट ट्रेनर तैयार करना भी शामिल है।


