पाकिस्तान गुरुधामों के लिए नहीं जाएगा सिख जत्था:भारत-पाक विवाद को लेकर SGPC का फैसला

पाकिस्तान गुरुधामों के लिए नहीं जाएगा सिख जत्था:भारत-पाक विवाद को लेकर SGPC का फैसला

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सीमा तनाव को देखते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया है। महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों की यात्रा पर हर साल जत्था रवाना होता था। इस साल ये यात्रा 29 जून को लाहौर के लिए रवाना होनी थी।

SGPC ने कहा कि मौजूदा हालात में यह निर्णय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। इस यात्रा के लिए पहले ही 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने आवेदन किया था और अपने पासपोर्ट एसजीपीसी के पास वीजा संबंधित कार्रवाई के लिए भेजे थे।

WhatsApp Image 2025-06-17 at 4.14.45 PM

Read Also : इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रिंटू ने रंजीत एवेन्यू क्षेत्र में प्रिमिक्स की सड़के बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

इस बीच, SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार की उस हरकत की कड़ी आलोचना की, जिसमें उन्होंने एक सिख युवक पर चप्पल फेंकी थी। ये चप्पल सिख युवक की पगड़ी पर जा लगी। धामी ने इसे सिख भावनाओं के खिलाफ और दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इस पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना से सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

Related Posts

Advertisement

Latest

“तकसीम योजना”: पारिवारिक भूमि के विभाजन को सुचारू बनाने के लिए लोगों तक पहुंचेंगे पटवारी
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मथुरा में नाव पलटने से श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख जताया
पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: पराली जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत कमी पर मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार
लोगों की अदालत में हार चुका अकाली दल अब परमात्मा की अदालत में भी हारेगा: भगवंत सिंह मान
किसानों के लिए बड़ी राहत; पंजाब में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष रेल गाड़ियां चलाई जाएंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान