इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रिंटू ने रंजीत एवेन्यू क्षेत्र में प्रिमिक्स की सड़के बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रिंटू ने रंजीत एवेन्यू क्षेत्र में प्रिमिक्स की सड़के बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

अमृतसर, 16 जून 2025:

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू आज अमृत आनंद पार्क रंजीत एवेन्यू से सैनी चौक तक सड़क बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। चेयरमैन रिंटू ने कहा कि विकास के सभी अधूरे कार्यों को पूरा करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु नगरी अमृतसर शहर के लोगों की सहूलत के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रंजीत एवेन्यू ए,बी,सी और डी ब्लॉक के प्रतिनिधियों द्वारा आज उनको कुछ विकास कार्यों को लेकर कहा गया हैजिसे आने वाले दिनों में शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कार्यालय में प्रतिदिन भारी संख्या में लोग अपनी अपनी समस्याएं लेकर उनको मिल रहे हैंउन सभी की समस्याएं पहल के आधार पर निपटाई जा रही है। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की सरकार है। उन्होंने कहा लोगों द्वारा जिन-जिन क्षेत्रों में विकास कार्य होने वाले हैंके बारे बताया जाता हैउन-उन क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू करवा दिए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के शत प्रतिशत विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज सड़के बनवाने के कार्य शुरू करवाएं गए हैं। जो लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लोगों को सभी तरह की सहुलते दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम द्वारा टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू की हुई है। आने वाले दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था भी बेहतर हो जाएगी।इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने कहा कि नगर निगम की ओर से विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनकर प्रतिदिन निगम अधिकारियों से मीटिंग करके समस्याओं का हल करवाया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद काजल बॉबीरितेश शर्माविसाखा सिंहबलविंदर सिंह कालाअनेक सिंहइंजीनियर जगजीत सिंह सच्चू और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।

Related Posts

Advertisement

Latest

मज़दूर हमारे विकास की नींव, अमन अरोड़ा ने मई-दिवस पर मेहनतकशों की मेहनत को किया सलाम
विभिन्न राज्यों में ईडी और सीबीआई के छापों के जरिए डराकर चुनी हुई सरकारों को कमजोर कर रही है भाजपा: हरपाल सिंह चीमा
डायलिसिस के 1 लाख सत्र पूरे, ₹16.5 करोड़ का ख़र्च कवर: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ किडनी मरीज़ों के लिए बनी जीवनरेखा
चुनाव के बाद मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमतों में 994 रुपये की बढ़ोतरी मज़दूरों पर सीधा हमला है, भाजपा ने चुनाव खत्म होने तक अपने इरादे छिपाए रखे: हरपाल सिंह चीमा
कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाजपा और अकाली दल का असली चेहरा बेनकाब: हरपाल सिंह चीमा