पंजाब में बब्बर खालसा के 3 सदस्य गिरफ्तार:पटियाला-हरियाणा में पुलिस चौकियों पर फेंके थे ग्रेनेड

पंजाब में बब्बर खालसा के 3 सदस्य गिरफ्तार:पटियाला-हरियाणा में पुलिस चौकियों पर फेंके थे ग्रेनेड

पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस (CI) पटियाला और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) मोहाली की संयुक्त कार्रवाई में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

इन तीनों पर 1 अप्रैल 2025 को पटियाला के बादशाहपुर और 6 अप्रैल 2025 को हरियाणा के अजीमगढ़ में पुलिस चौकियों पर ग्रेनेड हमलों में शामिल होने का आरोप है।

इस बारे में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने खुद जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर गिरफ्तारी की पुष्टि की और इसे पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी बताया है।

आरोपियों से पुलिस को हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्तौल (.30 बोर और .32 बोर) बरामद हुए हैं। शुरूआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने दोनों हमले विदेश में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के कार्यकर्ताओं मनु अगवान (ग्रीस) और मनिंदर बिल्ला (मलेशिया) के निर्देश पर किए थे।

वे पाकिस्तान स्थित आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर काम कर रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस मॉड्यूल को विदेश में बैठे आतंकियों से सामान और पैसों की मदद मिली थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इनको यह मदद कैसे पहुंची। पुलिस की टीमें अब आरोपियों को मोहाली अदालत में पेश करेगी। इसके बाद इनका रिमांड लिया जाएगा। इसके बाद पड़ताल में सारी चीजों को खुलासा होगा।

GwS78zKbIAAI2z1

Read Also : धुरी की जनता को आज लाइब्रेरी समर्पित करेंगे CM मान, 2024 में शुरू हुआ था प्रोजेक्ट, सभी जिलों में बनेगी

जांच में सामने आया है कि आरोपी पंजाब में पुलिस ठिकानों पर और हमले करने की योजना बना रहे थे। इस मामले में मोहाली स्थित SSOC थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच अभी चल रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इस मामले में जल्दी ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
अकाली दल का दोहरा चेहरा उजागर, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते उठाने वाले खुद अपराधियों के मददगार: बलतेज पन्नू
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार
किसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान